संवाददाता समसुद्दोहा गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोरखपुर | 24 अप्रैलजंगल कौड़िया क्षेत्र स्थित पानमती देवी, विनोद कुमार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।हाईस्कूल परिणाम में➡️ अन्नू ने 89.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।➡️ पल्लवी ने 88.5% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।➡️ रेशम ने 86.5% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इनटरमीडिएट परिणाम में➡️ सादिया खातून एवं खुशबू ने 79.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।➡️ सुप्रिया यादव ने 78.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।➡️ अरीबा खातून ने 77.8% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।➡️ नाजिया खान ने 71.8% अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। सभी मेधावी छात्राओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनाश कुमार यादव तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।➡️ इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है और अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर है।


